Latest news
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने ली बैठक भाजपा 28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित युवा सम्मेलन ‘छात्र संसद’ रस्किन बॉन्ड फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वाँ संस्करण सुना मुख्यमंत्री से नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने की भेंट सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक

[t4b-ticker]

Monday, April 27, 2026
Homeउत्तराखण्डअपने प्रियजनों की याद में बनाए गए जल कुंड

अपने प्रियजनों की याद में बनाए गए जल कुंड

देहरादून। कल के लिए जल अभियान से लोग धीरे धीरे जुड़ रहे हंै। अभियान से प्रेरित होकर मातली निवासी प्रज्वल उनियाल ने अपने पिताजी स्व. संदीप उनियाल प्रज्ञान की स्मृति कोटियाल गांव से लगे जंगल में 10 कच्चे तालाबों का निर्माण किया है। इसी के साथ प्रधान कविता भट्ट के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कोटियाल गांव की 30 महिलाओं ने एक एक जल कुंड अपने प्रियजनों की याद में बनाए।
कोटियाल गांव की महिलाओं के द्वारा प्रियजनों की याद में बनाए गए एवं बनाए जाने वाले जल कुंड को लेकर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। अच्छे जल कुंड बनाने और उसको मेंटेन रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जल कुंड बनाने वाली महिलाओं में कविता भट्ट, उर्मिला राणा, वंदना राणा, आशा राणा, विजय लक्ष्मी उनियाल, हंस देइ, सरस्वती पंवार, केशर, राजमणि, राखी राणा, कल्पना ठाकुर आदि शाामिल रहे।कल के लिए जल अभियान के प्रणेता एवं उत्तराखंड में जल संरक्षण के ब्रांड एंबेसडर द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भावनात्मक रूप से जल संरक्षण अभियान से जोड़ा जा रहा है, राज्य भर में अनेकों स्थान पर लोग अपने प्रियजनों की याद में श्रमदान कर जल कुंड बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments