Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिहम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के...

हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे: अखिलेश यादव

देहरादून: मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय से सपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से सहयोग लेंगे और जनता के बीच जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सदस्यता के जरिए हर वर्ग के बीच पहुचेंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए सपा आगे आ रही है। हम लोगों से सहयोग मांगेंगे। भाजपा से परेशान लोग हमारे साथ हैं। हम शहरों के साथ ही गांव तक पहुंचेंगे। सदस्यता अभियान के बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों की पोल खुल गई है। जब उनके डिप्टी सीएम को पता चला कि बिना उनसे पूछे तबादला हो गया। उन्होंने छापे मारे लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाए। इससे साफ है कि सरकार में कुछ ताकतें है जो पीछे से सरकार चला रही हैं।

अखिलेश यादव ने दरोगा भर्ती का मामला उठाते हुए कहा कि जो जेल में थे वो भी भर्ती हो गए। क्या यह उपलब्धि नहीं है? लखनऊ में जो भी उद्घाटन हो रहे हैं वह सपा के कार्यकाल का है जिस मौल का उद्घाटन होने जा रहा है वह सपा सरकार में बनवाया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments