Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में मौसम शुष्क, तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

प्रदेश में मौसम शुष्क, तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिस कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी बढ़ रही है। देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम में किसी प्रकार का बदलाव न होने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रवाह के कमजोर पडऩे के कारण इस बार मार्च में उत्तराखंड के ज्यादातर जिले सूखे रहे। वहीं, तापमान भी रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन दिन ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतर स्थानों का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments