Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप

रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो, विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप

देहरादून: डोईवाला तहसील के कानूनगो को व‍िज‍िलेंस ने दस हजार रुपये र‍िश्‍वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। कानूनगो ने जमीनों को कृषि भूम‍ि से अकृषि भूम‍ि घोष‍ित करने के ल‍िए दस हजार रुपये र‍िश्‍वत मांगी थी। आरोप‍ित कानूनगो के ख‍िलाफ रिश्वत लेने के मामले में विजिलेंस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है।

शि‍कायकर्त्‍ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया क‍ि डोईवाला तहसील में तैनात कानूनगो मोतीलाल उनकी जमीनों के कृषि भूमि से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए र‍िश्‍वत मांग रहा है।

विजिलेंस द्वारा जांच करने पर पता चला क‍ि श‍िकायतकर्त्‍ता की मां अपने अपने दो भूखंडों को कृषि भूम‍ि से अकृषि भूम‍ि घोष‍ित करने के ल‍िए पिछले साल 31 अक्‍टूबर 2021 को आवेदन किया था। जांच में यह भी पता चला कि दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के ल‍िए श‍िकायकर्त्‍ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क क‍िया। जिस पर कानूनगो ने प्रत‍ि फाइल पांच हजार रुपये के हिसाब से कुल 10 हजार रुपये की र‍िश्‍वत मांगी। जांच सही पाए जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठ‍ित कीI

गठित टीमने बुधवार को कार्कायवाही के तहत कानूनगो मोतीलाल को श‍ि‍कायतकर्त्‍ता से 10 हजार रुपये लेते हुए तहसील कार्यालय से रंगे हाथ ग‍िरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments