Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर व अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करायें जायेंगे

दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर व अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करायें जायेंगे

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत् बढाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सोनिका द्वारा वृहद स्तर पर स्वीप गतिविधि आयोजित करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज नाला पानी रोड तपोवन देहरादून स्थित कृपा की माता कॉलोनी (कुष्ठ बस्ती) में मतदान के संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी के समन्वय से जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली ने बताया हमें अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना है आप सभी का मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम है कोई भी मतदाता मतदान करने से न छूटे आप सभी ऐसे मतदाता जो मतदान बूथ तक पहुंचने में असमर्थ हैं उन सभी के लिए मतदान बूथ तक परिवहन की सुविधा दी जाएगी तथा इसके अतिरिक्त मतदान बूथ पर सुगम्य व्यवस्था के अंतर्गत व्हीलचेयर आदि सहायक उपकरण उपलब्ध करायें जायेंगे। निर्वाचन का मुख्य उद्देश्य आप सभी दिव्यांगजनों को मतदान हेतु सुगम्यता प्रदान करना है ऐसे में आप सभी द्वारा मतदान किया जाना नितांत आवश्यक है कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नोडल अधिकारी अनंत मेहरा ने सभी दिव्यांगजनों को आह्वान किया की देश की सुदृढ़ता में प्रत्येक दिव्यांगजन का मतदान महत्वपूर्ण योगदान रखता है आप सभी का मतदान लोकतंत्र को मजबूत करने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है अतः सभी को मतदान अवश्य करना है और सक्षम ऐप पर पंजीकरण कर अपने लिए सुविधा भी मांगनी है। सुविधा मांगने के क्रम में सभी कुष्ठ बाधित दिव्यांग जनों ने मतदान बूथ तक जाने के लिए परिवहन की सुविधा मांगी तथा पांच दिव्यांगजन ने व्हीलचेयर की सुविधा के लिए भी आग्रह किया। इसी प्रकार बूथ जागरूकता सप्ताह मनाए जाने हेतु आज तृतीय दिवस पर लक्षित समूह दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने उन्हें सक्षम एप डाउनलोड करवाने तथा फार्म 12डी भरने में सहयोग करने हेतु जनपद में घर घर जाकर मतदाता प्रेरक वाहिनी, बीएलओ, वोटर सखी विभिन स्वयं सहायता समूहों द्वारा अभियान चलाया गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments