Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधविवाद होने पर सीओ के बेटे ने कर दी मां की हत्या

विवाद होने पर सीओ के बेटे ने कर दी मां की हत्या

देहरादून: सीओ मलखान सिंह के बेटे ने किसी विवाद के चलते सब्बल से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंच हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। मलकान सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तैनात हैंI

मिली जानकारी के अनुसार डालनवाला के बलबीर रोड स्थित जजेज कॉलोनी के भागीरथी एनक्लेव निवासी पुलिस क्षेत्राधिकारी मलखान सिंह के बेटे ने विवाद होने पर अपनी मां की सब्बल से हमला कर हत्या कर दी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि दोपहर सीओ मलखान सिंह ने पत्नी बबीता को फोन किया तो फोन नहीं उठा। पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए। इसके बाद मलखान सिंह खुद घर पर आ गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया तो  बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य ने भी हाथ की नश काटी हुई थी।

मलखान सिंह को समझते देर न लगी कि उनके बेटे ने ही हत्या की है। सूचना मिलने पर एसएसपी अजय सिंह, सीओ डालनवाला, कोतवाल डालनवाला राजेश शाह मौके पहुंचे। पुलिस ने मौके से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सब्बल कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments