Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमांगें पूरी होने पर जिलाधिकारी सविन बंसल का आभार जताया

मांगें पूरी होने पर जिलाधिकारी सविन बंसल का आभार जताया

कालसी। कालसी ब्लाक प्रमुख (प्रशासक) मठोर सिंह चौहान के नेतृत्व में कालसी ब्लॉक टीम ने जिलधिकारी सविन बंसल का आभार जताया।
कालसी ब्लॉक की टीम अपने मुखिया ब्लाक प्रमुख (प्रशासक) मठोर सिंह चौहान व प्रधान संगठन अध्यक्ष जवाहर चकित के संयुक्त नेतृत्व में जिलधिकारी सविन बंसल से मुलाकात करने पहुंची। तीन महत्वपूर्ण मांगांे को पुरा करने पर कालसी ब्लाक टीम ने डीएम सविन बंसल को पांच धामों का स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए उनका आभार जताया। ब्लाक प्रमुख टीम व प्रधान संगठन ने जिलाधिकारी का आभार जताते कहा कि तीन प्रमुख मांगें डीएम ने तत्काल पूरी की हैं, जिसके लिए हम पूरे क्षेत्र की तरफ से आभार व अभिनंदन व्यक्त करते हैं।
जो तीन मांगें पूरी हुई उनमें सीएचसी सहिया में सीटी स्केन मशीन स्थापित व रेडियोलाजिस्ट की व्यवस्था की गई। नागथात क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई, नागथात स्वास्थ्य केन्द्र में ही तैनात रहेगी एम्बुलेंस। देहरादून से लांघा रोड होकर  कालसी तक इलैक्ट्रोनिक बस की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख भीमसिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल. प्रधान संगठन सचिव अनिल तोमर, प्रवक्ता कांति चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments