Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचाय का ठेला लगाने वाली महिला पर युवकों ने दिखाई दबंगई, कैमरे...

चाय का ठेला लगाने वाली महिला पर युवकों ने दिखाई दबंगई, कैमरे में कैद हुई घटना

हल्‍द्वानी: हल्‍द्वानी के रामपुर हाईवे पर डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के बाहर चाय का ठेला लगाने वाली महिला से कार सवार युवकों ने अभद्रता की। मनचले युवकों ने पहले महिला के सामने कपड़े उतारे और फिर दुकान में रखा सामान फेंकने लगे इतना ही नहीं युवकों ने जाते-जाते महिला को गोली से मरने की धमकी भी दी I पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

सीएमटी कालोनी हल्द्वानी निवासी कमला पांडे ने पुलिस को बताया कि वह डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के आगे सड़क किनारे चाय-पान का ठेली लगाती है। 22 मार्च की देर रात साढ़े 12 बजे कार में सात-आठ युवक उनकी दुकान पर नशे की हालत में पहुंचे। युवकों ने सामान देने को कहा।

जिसके बाद युवकों ने दुकान का सारा सामान फेंकना शुरू कर दिया और पैसों की मांग करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज की। एक युवक ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि एक आरोपित का नाम राजा डसीला है, जो पूर्व सीएमटी कालोनी में रहता था।

दूसरे का नाम धवल पाठक है। कार सवार युवकों ने जाते समय कल फिर आकर बंदूक से गोली मारने की धमकी दी। पूरी घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है।

मामले में कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपितों पर लूट, मारपीट, गालीगलौज व धमकी की धाराओं में प्राथमिकी की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments