Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपति की चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची महिला

पति की चंगुल से छूटकर कोतवाली पहुंची महिला

रुद्रपुर: एक महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच जमकर हंगामा किया। महिला ने अपने पति पर आये दिन मारपीट व प्रताडित करने का आरोप लगाया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भूरारानी निवासी एक महिला कोतवाली पहुंची और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। महिला का कहना था कि उसका पति आये दिन उसके साथ मारपीट करता है। खर्चा भी नहीं दे रहा। महिला ने अपने पति पर उसे जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि वह उसकी चंगुल से बमुश्किल छूट कर निकली। महिला पति के खिलाफ कार्रवाई पर अड़ी रही। पुलिस से बोली जब तक पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वह यहां से नहीं जायेंगे। महिला के हंगामा के चलते अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी का कहना था कि पति पत्नी के बीच विवाद हो गया है। दोनों को बैठाकर सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments