Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदहेज न लाने पर महिला की पिटाई, चुल्हे में सिर डालकर चेहरा...

दहेज न लाने पर महिला की पिटाई, चुल्हे में सिर डालकर चेहरा जलाने का प्रयास

रुड़की: महिला ने पति पर डोमेस्टिक वोइलेंस का मुकदमा दर्ज किया हैं| महिला ने अपने पति पर उसको जान से मारने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं|

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया कि उसकी शादी 17 दिसंबर 2022 को सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। स्वजन ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए थे।

शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पति दहेज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। महिला के इन्कार करने पर उसकी पिटाई की गई। महिला का आरोप है कि पति ने उसके साथ आप्रकृतिक संबंध बनाने का भी प्रयास किया।

यही नहीं 23 मार्च 2023 को पति ने उसका चेहरा जला दिया था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मायके पक्ष के लोगों ने उसका इलाज कराया। इस संबंध में महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments