Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगुलदार के हमले में महिला की मौत

गुलदार के हमले में महिला की मौत

उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ विकासखंड के भड़कोट गांव में शुक्रवार की सुबह खेतों में घास कटाने जा रही एक महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले से महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग मौके पर पहुंचा और महिला के शव को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे चिन्यालीसौंड़ के ग्राम भड़कोट (कोटी सौड़) में भागीरथी देवी पत्नी स्व. भूपति प्रसाद नौटियाल घर के नजदीक ही घास लेने गयी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक भागीरथी देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में मौके पर ही भागीरथी देवी की मौत हो गयी। हो हल्ला सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्होने देखा की गुलदार मृतका को खींच कर झाड़ियों की तरफ ले गया है। इस पर उन्होने वन विभाग व पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग व पुलिस की टीम पहुंची जिन्होने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवा दिया है। ग्रामीणो में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।

बता दें कि इसी क्षेत्र में बीते माह गुलदार के हमले से एक अन्य महिला की मृत्यु हो गई थी। लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments