Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका रहेगी निर्णायकः नेहा शर्मा

लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका रहेगी निर्णायकः नेहा शर्मा

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है शक्ति वंदन भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी जहां लगातार कार्यकर्ताओं के साथ में केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर बैठक कर रहे हैं ,आम जनता तक पहुंचने का अभियान चला रहे हैं वहीं शक्ति वंदन प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कार्यकर्ता और एनजीओ  संचालकों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ में बैठक करने जा रहे हैं।
उनका कहना है कि शक्ति वंदन के कार्यकर्ता भी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। बहुत गंभीरता के साथ में काम कर रहे हैं उनका कहना है कि देश में एक तरफ जहां भाजपा प्रदेश में गांव चलो अभियान चला रही है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता गांव-गांव जा रहे हैं रात्रि प्रवास कर रहे हैं आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए उनके साथ बैठकर कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शक्ति वंदन भी आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव को लेकर कई कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति वंदन अभियान के तहत एनजीओ,फेडरेशन, स्वयं सहायता समूह, सीआरपी,एफपीओ को भाजपा से जोड़ने के लिए जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लाभार्थियों के साथ में बैठक की जाएगी स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के साथ में केंद्र ,राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में जो योजनाएं चल रही हैं उसको प्रदेश के सीमांत इलाके तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा। मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए फेडरेशन, वॉलिंटियर्स, सोशल वर्कर, एनजीओ संचालक, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मदद ली जाएगी ।बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है जबकि मंडल स्तर तक कमेटियों का गठन हो चुका है जिले और प्रदेश स्तर पर भी कमेटियों गठित की जा रही है।  बूथ स्तर पर भी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं ऐसे में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments