Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमहिला आयोग अध्यक्ष ने किया जेल का निरीक्षण, महिला कैदियों से की...

महिला आयोग अध्यक्ष ने किया जेल का निरीक्षण, महिला कैदियों से की बात

हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने उप कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों से बात भी की। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाएं भी परखी। भोजन, स्वास्थ्य आदि की भी जानकारी ली।
   सोमवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने उप कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में बंद महिला कैदियों ने महिला आयोग की अध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई। महिला कैदियों ने कहा कि उनसे भूलवश गलती हुई है जिसका उन्हें प्रायश्चित भी है। ऐसे में उन्होंने आयोग की अध्यक्ष से न्यायालय में जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। वहीं कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिला आयोग परिवारों को जोडने का काम करता है। कई परिवारों को अब तक जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोडने का काम भी किया जा रहा है ताकि जेल से छूटने के बाद वह स्वरोजगार अपना कर आत्म निर्भर बन सकें। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जेल अधीक्षक प्रमोद पाण्डे सहित जेल कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments