Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ़ कटान का कार्य शुरू, 19 मई से...

हेमकुंड साहिब मार्ग पर बर्फ़ कटान का कार्य शुरू, 19 मई से होगी यात्रा प्रारंभ

देहरादून: गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में गोविंद घाट में पहुंची भारतीय सेना की टुकड़ी ने कल बैसाखी पर्व मनाया और आज अरदास के बाद घागरिया के लिए प्रस्थान किया। यह टुकड़ी सूबेदार जगसीर सिंह एवं हवलदार मल्कीत सिंह के नेतृत्व में बर्फ़ कटान का कार्य कर यात्रा प्रारम्भ करने के लिए रास्ता सुगम बनाएगी।

परम्परा रही है की यह सेवा शुरू से भारतीय सेना निभाती आ रही है। वहीं ट्रस्ट के सेवादार भी सेना की जवानों के साथ प्रस्थान कर गए हैं। गोविंद घाट गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह ने सभी जवानों का अभिनंदन कर उनका धन्यवाद किया। इस वर्ष यात्रा 19 मई को प्रारम्भ हो रही है।

प्रशासन द्वारा भी ज़िला अधिकारी हिमांशु खुराना के दिशानिर्देश अनुसार सभी विभागों के कार्य यात्रा से पूर्व यात्रा सुगम करने के लिए प्रारम्भ हो गए हैं। यात्रियों की आ रही निरंतर पूछताछ से अनुमान है की इस वर्ष यात्रा भरपूर होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments