Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के युवा बेहद सशक्त,केवल दिशा दिखाने कीआवश्यकता: राज्यपाल

उत्तराखंड के युवा बेहद सशक्त,केवल दिशा दिखाने कीआवश्यकता: राज्यपाल

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को वंदे मातरम ट्रेनिंग एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश प्रसाद सेमवाल व रविंद्र जुगरान ने राजभवन में मुलाकात की। सेमवाल जो कि पूर्व सैनिक हैं, उत्तरकाशी एवं टिहरी जिले के स्थानीय युवाओं को स्वयं के खर्चे पर सेना में भर्ती का प्रशिक्षण व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दे रहे हैं।

वंदे मातरम ट्रेनिंग एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षित 55 युवाओं का अब तक सेना में चयन हुआ है। उन्होंने 35 ग्रामों को नशा मुक्त किया है। साथ ही उनके द्वारा कई बालिकाओं को सेना में भर्ती हेतु निःशुल्क कोचिंग व शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

राज्यपाल ने सेमवाल द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सेमवाल द्वारा नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को सेना भर्ती व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड के युवा बेहद सशक्त हैं, उन्हें केवल दिशा दिखाने की जरूरत है। कहा की इस अभियान से पूर्व सैनिकों, रेडक्रॉस व स्थानीय प्रशासन को भी जोड़ा जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments