Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डआंगनवाड़ी वर्कर्स की मानदेय वृद्धि को लेकर मोर्चा ने दी सीएम दरबार...

आंगनवाड़ी वर्कर्स की मानदेय वृद्धि को लेकर मोर्चा ने दी सीएम दरबार में दस्तक

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में वृद्धि एवं सेवानिवृत्ति पर लाभ व अन्य मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिस पर श्री धामी ने डे ऑफिसर/डिप्टी सेक्रेटरी जे.पी. मैखुरी को तत्काल संबंधित अधिकारियों की मुख्यमंत्री के संग बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। नेगी ने कहा कि वर्तमान में इन वर्कर्स को लगभग 9000 रुपए मानदेय मिल रहा है,जोकि नाकाफी है द्य इस मानदेय में से वर्कर्स को स्टेशनरी व बच्चों में वितरित होने वाले सामान अपने-अपने सेंटर तक ले जाने हेतु भाडा भी स्वयं वहन करना पड़ता है। सरकार को चाहिए कि राज्य स्तर से मानदेय में 140 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि एवं केंद्र सरकार से डेढ़ सौ रुपए प्रतिदिन की वृद्धि का प्रस्ताव भेजा जाना न्यायोचित होगाद्य इसके साथ-साथ वर्कर्स के सेवानिवृत होने पर 10 लाख रुपए का शासनादेश जारी होने के उपरांत ही वर्कर्स के खाते से 300 प्रतिमाह की कटौती का प्रस्ताव भी वर्कर्स हित में होगा। मोर्चा को भरोसा है कि सरकार शीघ्र ही इन वर्कर्स के हितों को लेकर निर्णय लेगी। प्रतिनिधिमंडल में भीम सिंह बिष्ट व ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल हांडा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments