Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डआंदोलन जारी, सीबीआई जांच की मांग पर युवा अडिग

आंदोलन जारी, सीबीआई जांच की मांग पर युवा अडिग

देहरादून।यूकेएसएसएससी की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर युवाओं का आक्रोश शांत होता नहीं दिख रहा है। राजधानी दून सहित प्रदेश भर में छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है तथा वह इसकी सीबीआई जांच की मांग पर अडिग है। वहीं सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने आज से अपना काम शुरू कर दिया है लेकिन छात्र इस जाच से संतुष्ट नहीं है उनका कहना है कि जब तक सरकार इसकी सीबीआई जांच नहीं कराती तथा परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा नहीं कराती वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
छात्रों का साफ कहना है कि उन्हें सरकार की पुलिस और सेवानिवृत जज जो सरकार से वेतन पर निर्भर है वह निष्पक्ष जांच करेंगे इसका भरोसा नहीं है। जबकि सरकार द्वारा उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया जा रहा है कि अगर एसआईटी की जांच से युवा संतुष्ट नहीं होंगे तो फिर वह इसकी सीबीआई से जांच भी करायेगें और परीक्षा को रद्द भी कर देंगे इसका विकल्प अभी भी खुला रखा गया है। इसलिए इस परीक्षा के परिणाम पर अभी एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने तक स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं।
उधर युवा बेरोजगारों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है उनका कहना है कि सरकार किसी भी तरह आंदोलन को समाप्त कराना चाहती है जो लोग यह मानने को ही तैयार नहीं है कि पेपर लीक हुआ है, उनकी जांच पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। सरकार इस मामले के असल दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उधर आज इस पूरे मामले के लिए गठित एसआईटी की टीम ने अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में मुख्य आरोपी जिसने हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर का स्क्रीनशॉट बाहर भेजे थे के हरिद्वार सुल्तानपुर स्थित घर पर जाकर एसआईटी ने साक्ष्य तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है। आरोपी खालिद के घर से एसआईटी टीम को क्या कुछ मिला है इसका पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments