Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट का हुआ समापन

आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट का हुआ समापन

देहरादून। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी का तीन.दिवसीय ऐनुअल स्पोर्ट्स मीट 2026 उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (एम.पी.एस.सी.) में लड़कों और लड़कियों के क्रिकेट फाइनल आयोजित किए गए, जबकि बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज जैसी इनडोर प्रतियोगिताएँ विश्वविद्यालय परिसर में हुईं। पूरे दिन छात्रों, फैकल्टी और स्टाफ ने खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
समापन समारोह (वैलेडिक्ट्री सेशन) आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया गया, जिसकी शुरुआत डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अमित अदलखा के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद माननीय कुलपति प्रो. अनिल सुब्बाराव पायला और माननीय प्रो वाइस चांसलर प्रो. अनीता रामचंद्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, टीमवर्क और खेलों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक, ट्रॉफियाँ और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने के साथ ऐनुअल स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन गर्व और उत्साह के साथ हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, फैकल्टी और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी आगे भी उत्कृष्टता, सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments