Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डआईटीडीए को अपनी क्षमताओं को बढ़ोत्तरी करने की आवश्यकताः सीएस

आईटीडीए को अपनी क्षमताओं को बढ़ोत्तरी करने की आवश्यकताः सीएस

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आईटीडीए, सूचना प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित विभागों को दी जाने वाली किसी भी सेवा के लिए सिंगल नीडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीडीए द्वारा सभी विभागों के लिए वेबसाइट एवं ऐप तैयार की जानी है। इसके लिए आईटीडीए को अपनी क्षमताओं को बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए स्टेट डेटा सेंटर 2.0 को शीघ्र तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि आईटीडीए को मजबूत बनाए जाने के लिए बजट का प्राविधान भी किया जाए। उन्होंने आईटीडीए को निर्देश दिए कि आईटीडीए विभागों की आवश्यकताओं के अनुरूप आने वाले 5-10 सालों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। मुख्य सचिव ने आईटीडीए को विभागों की वेबसाइट और ऐप को तैयार करने और संचालन के लिए शीघ्र एसओपी तैयार करे। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा एवं दिलीप जावलकर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments