Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआतंकियों पर कार्रवाई के बाद केदारनाथ में गूंजे सेना के जयकारे

आतंकियों पर कार्रवाई के बाद केदारनाथ में गूंजे सेना के जयकारे

देहरादून। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव का माहौल है। जिसके तहत पाकिस्तान नापाक हरकत कर लगातार हमले कर रहा है, जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। ऐसे में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने और सभी सैनिकों की सलामती के लिए दुआएं की जा रही है। इसी कड़ी में केदारनाथ धाम में ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के लिए विशेष पूजा-अर्चना के तहत रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान केदारनाथ मंदिर परिसर में बाबा केदार के साथ ही भारतीय सेना के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
बता दें कि आज केदारनाथ मंदिर में बदरी केदार मंदिर समिति और केदार सभा के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित एवं पुलिसकर्मियों ने विशेष रुद्राभिषेक किया। जिसमें बाबा केदार से ऑपरेशन सिंदूर को कामयाब बनाने और भारतीय सेना को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को शौर्य का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा को लेकर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न‌ हुई। जिसमें सेना की सलामती की प्रार्थना की गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा सरलता और सुगमता से चल रही है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी केदारनाथ धाम में मौजूद रहे। उन्होंने पूजा में शामिल होते हुए कहा कि हम अपने वीर जवानों की कुशलता की कामना करते हैं। जल्द ही तनावपूर्ण माहौल सामान्य हो जाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा सकुशल चल रही है। इस दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रियों से फीडबैक भी लिया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आगामी 11 मई से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन समेत यात्रा व्यवस्थाओं, यात्रा मार्गों पर बीकेटीसी के यात्री विश्राम गृहों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments