Latest news
जेई 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण एसआईआर में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रियः डीएम टिकट के लिए भाजपा मे योग्य और पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता को सर्वोच्च प्राथमिकताः भट्ट भारतीय सेना की टुकड़ी ने ऑपरेशनल तैयारी और खेल भावना का प्रदर्शन किया चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्पः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. धन सिंह रावत आरजी हॉस्पिटल्स ने देहरादून में लगाया प्रीवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप, 200 से ज्यादा मरीजों ने लिया... पोस्ट पंप ऑपरेटर की और वेतन 5700 रूपये, यह कैसा अन्यायः मोर्चा

[t4b-ticker]

Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तराखण्डआरजी हॉस्पिटल्स ने देहरादून में लगाया प्रीवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप, 200 से...

आरजी हॉस्पिटल्स ने देहरादून में लगाया प्रीवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप, 200 से ज्यादा मरीजों ने लिया हिस्सा

देहरादून। बीमारी से बचाव और शुरुआती चरण में ही बीमारी का पता लगाने की अपनी प्रतिबद्धता को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आरजी हॉस्पिटल्स ने दो दिवसीय देहरादून स्थित अपने सेंटर पर दो दिन का मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस पहल को लोगों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली क्योंकि कैंप के दौरान 200 से ज्यादा मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया और स्पेशलिस्ट से सलाह लेने के साथ-साथ डायग्नोस्टिक जांच भी करवाई। यह हेल्थ कैंप किडनी की पथरी, किडनी की बीमारियों, प्रोस्टेट का बढ़ना, फाइब्रॉएड, ओवेरियन सिस्ट, हर्निया, गॉल ब्लैडर स्टोन और पाइल्स जैसी बढ़ती समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया था। इनमें से कई बीमारियाँ तब तक पता नहीं चल पातीं जब तक कि वे किसी व्यक्ति की जीवन की गुणवत्ता पर असर डालना शुरू नही कर देती। कैंप को आयोजित करने का उद्देश्य स्पेशलिस्ट से सलाह और जांच के माध्यम से समय पर इलाज और सेहत के मामले में बचाव वाले दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था।
इस कैंप में शामिल लोगों को कई तरह के स्पेशलिस्ट्स की टीम से कंसल्टेशन और स्क्रीनिंग का फायदा मिला। इस टीम में डॉ. नितीश देव (कंसल्टेंट, यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट)य डॉ. अजय कुमार गुप्ता (कन्सल्टेंट, जनरल और एडवांस्ड लैप्रोस्कोपिक सर्जरी)य डॉ. मनोज गुप्ता (कंसल्टेंट, यूरोलॉजी)य डॉ. तेजस्वी माथुर (कंसल्टेंट, मेडिसिन)य डॉ. रवीना सोलंकी (कंसल्टेंट, रेडियोलॉजी)य डॉ. वंदना अग्रवाल (कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी) और डॉ. भाविन ब्रह्मभट्ट (कंसल्टेंट, नेफ्रोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट) शामिल थे।
कैंप में जरूरी डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा भी दी गई, जैसे कि अल्ट्रासाउंड स्क्रीनिंग, कम्प्लीट ब्लड काउंट, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, पुरुषों के लिए यूरोफ्लोमेट्री और मेडिकल सलाह के आधार पर महिलाओं के लिए पैप स्मीयर टेस्ट आदि।
कैम्प के सफल समापन पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए आरजी हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और सीईओ अविनाश ओझा ने कहा, ष्इस पहल को मिली शानदार प्रतिक्रिया दर्शाती है कि लोगों के बीच प्रीवेंटिव हेल्थकेयर और जल्दी जांच के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। जब सही समय पर बीमारी का पता चल जाता है तो कई गंभीर बीमारियों का इलाज प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। हालांकि अभी भी बहुत सारे मरीज हैं जो लक्षणों के गंभीर होने के बाद डॉक्टरों को दिखाने का कदम उठाते हैं। इस कैम्प के जरिए हमारा उद्देश्य कम्युनिटी के नजदीक स्पेशलिस्ट केयर और जरूरी डायग्नोस्टिक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को अपनी सेहत को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करना था। हमें खुशी है कि हम 200 से ज्यादा मरीजों तक पहुँच पाए और उनसे सलाह-मशविरा कर पाए। हम समय पर स्क्रीनिंग और बचाव वाली देखभाल के बारे में ज्यादा जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आरजी हॉस्पिटल्स इस क्षेत्र में स्पेशलिस्ट की देखरेख में शुरू की गई पहलों, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स और मरीजों की जरूरतों पर आधारित इलाज की सुविधाओं के जरिए अच्छी क्वालिटी वाली हेल्थकेयर की उपलब्धता बेहतर बना रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments