Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को थाना/चौकी परिसरों में उच्च कोटी...

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को थाना/चौकी परिसरों में उच्च कोटी की सफाई व्यवस्था रखने के दिये निर्देश

देहरादून। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने सर्किल के थानों में आकस्मिक निरीक्षण करने तथा यथाशीघ्र अर्द्धवार्षिक निरीक्षण पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड, महोदय द्वारा कोतवाली डालनवाला के किये गये औचक निरीक्षण के दौरान साफ/सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की गई थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को थाना/चौकी परिसरों में उच्च कोटी की साफ सफाई व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिये गये तथा यथा सम्भवतः प्रत्येक रविवार पुलिसकर्मियों को रोटेशनवार थाना/चौकी में 01 घंटे श्रमदान करने एंव थाना परिसर, बैरक व मैस की साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिये गये, साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों में मौजूद अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक करने एवं ऑनलाइन पोर्टलो व सीएम हेल्पलाइन से सम्बन्धित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पुलिस अधीक्षक एंव क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में पडने वाले थानों में आकस्मिक निरक्षण करने एंव यथाशीघ्र अर्द्ववार्षिक निरीक्षण पूर्ण करने के भी निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री द्वारा थाना डालनवाला पर किये गये औचक निरीक्षण के परिपेक्ष्य में आज दिनांक 20-12-2025 को थाना डालनवाला पर पुलिस कर्मियों द्वारा श्रमदान किया गया एवं थाना परिसर, मैस, बैरक आदि की साफ-सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments