Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दून में हुआ भव्य स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दून में हुआ भव्य स्वागत


देहरादून। कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रविवार को दिल्ली दौरे से देहरादून लौटे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान हरक सिंह रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे। आज गणेश गोदियाल देहरादून पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, दोनों सह प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहे।
गणेश गोदियाल के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो वो पहले भी उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। गोदियाल ने साल 2002 में थैलीसैंण विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में गणेश गोदियाल ने भाजपा के दिग्गज नेता रमेश पोखरियाल निशंक को करारी हार दी थी। इसके बाद साल 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में गणेश गोदियाल को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2012 में हुए परिसीमन के बाद थलीसैंण, श्रीनगर विधानसभा (पौड़ी) का हिस्सा बन गया।
साल 2012 में भी गणेश गोदियाल ने श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा। इस बार भाजपा से उनके सामने धन सिंह रावत थे। इस चुनाव में गणेश गोदियाल ने धन सिंह रावत को हराया। गणेश गोदियाल की इस जीत के बाद कांग्रेस में उनकी कद बढ़ता चला गया। गणेश गोदियाल कभी सतपाल महाराज के करीबी माने जाते थे। हालांकि, सतपाल महाराज के भाजपा में शामिल होने के बाद गोदियाल को कांग्रेस में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इसके बाद साथ 2017 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हुए। गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े। तमाम विकास कार्यों के बाद भी इस चुनाव में गणेश गोदियाल मोदी लहर के सामने नहीं टिक पाये। इस चुनाव में बीजेपी के धन सिंह रावत ने उन्हें हराया। साल 2021 में कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को बड़ी जिम्मेदारी दी। 22 जुलाई 2021 में कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद साल 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव हुये। जिसमें गणेश गोदियाल ने फिर से श्रीनगर विधानसभा से ताल ठोकी। इस बार भी गोदियाल को हार का सामना करना पड़ा। 2022 में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गणेश गोदियाल को अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा था।
साल 2024 में गणेश गोदियाल कांग्रेस के टिकट पर गढ़वाल लोकसभा सीट से लड़े थे, लेकिन उन्हें बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने हरा दिया था। गणेश गोदियाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के कंडारस्यूं भहेड़ी गांव के रहने वाले है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments