Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकार और टैªक्टर ट्रॉली की भिडं़त में दो लोगों की मौत

कार और टैªक्टर ट्रॉली की भिडं़त में दो लोगों की मौत

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली और एक कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की कार्यवाही के लिए मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात मेरठ निवासी कार सवार हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मंडावली गांव के पास उजाला फैक्ट्री कट के पास पहुंची तो कार के आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्राली के अंदर जा घुसी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने  पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और कार में सवार दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने कार सवार व्यक्ति शुभम गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड मोदीपुरम मवाना मेरठ और एक अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए। इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments