Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकार खाई में गिरी, दो सगे भाइयों की मौत

कार खाई में गिरी, दो सगे भाइयों की मौत

घनसाली/टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के ग्यारह गांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे। एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया की पुर्वांल गांव मोटरमार्ग पर यह  कार जा रही थीं, तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। सवार घायल तीन लोगों को 108 के माध्यम से प्राथमिक अस्पताल पिलखी ले जाया गया। रास्ते में दो की मौत हो गई। पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ आशीष ने बताया की एक घायल का उपचार किया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया जा चुका है। दोनों मृतक सगे भाई हैं। रमेश अंथवाल शिक्षक थे और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत फार्मासिस्ट थे। एक साथ दोनों भाइयों के निधन पर घर में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments