Latest news
जिलाधिकारी की निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, 99 स्कूलों को भेजा नोटिस लंबित पेयजल योजनाएं जल्द पूरी हों, हर घर तक पहुंचे स्वच्छ जलः सीडीओ हरिद्वार जिला जेल में हार्डकोर क्रिमिनल्स के लिए हाई सिक्योरिटी बैरक तैयार केदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से अभिभूत श्रद्धालु हरिद्वार में 23 मदरसे संदिग्ध पाए गए, 11 में पीएम पोषण योजना बंद विधानसभा-2027 विधानसभा की तैयारी परखनें के लिए गढ़वाल दौरे पर कांग्रेस प्रभारी शासकीय विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश एक क्लिक में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना प... नकली पीए और ठगी प्रकरण कांग्रेस की आपसी खींचतान का नतीजाः चैहान हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

[t4b-ticker]

Friday, May 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

कार गहरी खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

पिथौरागढ। सीमांत पिथौरागढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां बंगापानी क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में एक सेना के जवान की भी जान गई है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली नंबर की कार संख्या डीएल 3 सीसीएन 3785 पिथौरागढ़ से मुनस्यारी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे बंगापानी के उमरगड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, हादसे में 2 अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनमें से 1 अन्य ने भी दम तोड़ दिया। ऐसे में अब 1 ही घायल बचा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू अभियान को शुरू किया गया। खाई में उतरकर घायलों का रेस्क्यू किया गया। जिसके तहत शव और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया, फिर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा गया, जहां अस्पताल ले जाते समय पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि, घायल एक युवक का इलाज जारी है।
बंगापानी कार हादसे में जान गंवाने लक्ष्मण सिंह भी शामिल थे। जो सेना में तैनात थे। इन दिनों वो अवकाश पर घर आए थे। जिनकी कार हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अंकित पांडे की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंकित के पिता बसंत पांडे बेरीनाग में बीडीओ के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंकित देहरादून में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता था।
घायल आयुष पंत ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। आयुष लंदन में नौकरी करता था। बीती 16 फरवरी को अवकाश पर घर आया था। जो पिथौरागढ़ में अपने जिम सेंटर का काम देख रहा था। उधर, घायल देवेंद्र भट्ट वर्तमान में पिथौरागढ़ में किसी संस्था के प्राइवेट अस्पताल में काम करता है। जिसका अभी उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि चारों मुनस्यारी घुमने जा रहे थे।
कार हादसे के मृतकों में लक्ष्मण सिंह पुत्र राम सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी- धुरातोली, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, अंकित पांडे पुत्र बसंत पांडे (उम्र 30 वर्ष), निवासी- छाना, पिथौरागढ़ और आयुष पंत पुत्र नरेंद्र पंत, निवासी-भट्टीगांव, बेरीनाग, पिथौरागढ़ शामिल हैं।
घायल का नाम देवेंद्र भट्ट पुत्र परमानंद भट्ट (उम्र 25 वर्ष), निवासी-पिथौरागढ़ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments