Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकारगर साबित हुआ डीएम का आदेश; देहरादून शहर रहा जाम से मुक्त

कारगर साबित हुआ डीएम का आदेश; देहरादून शहर रहा जाम से मुक्त

देहरादून। उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर देहरादून एफआरआई परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिगत जिला प्रशासन देहरादून ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों शहर तथा आसपास जाम की स्थिति ना बने इसके लिए जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को राज्य स्थापना दिवस के दिन 9 नवंबर को प्रातः 5 बजे से सांय 6 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए। जिसके फलस्वरुप इस दौरान किसी भी निजी, कमर्शियल व अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा गया। रविवार प्रातः पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का निश्शुल्क आवागमन हुआ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर टोल प्लाजा निश्शुल्क रखा गया है। माननीय प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सीमावर्ती व पर्वतीय जनपदों से बसे एवं निजी वाहनों के अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचने के चलते टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने तथा शहर को जाम मुक्त रखा जाए तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने जाने को लेकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह पांच बजे से लेकर शाम छह बजे तक टोल प्लाजा को निश्शुल्क रूप से खुला रखने के आदेश दिए गए थे। इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला गया है। शाम छह बजे के बाद नियमित रूप से टोल कटना प्रारंभ हो गया था।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर एफआरआई परिसर में कार्यक्रम सम्मिलित होने वाले आंगतुकों जनमानस के लिए परिसर के भीतर के जिला प्रशासन द्वारा मसूरी से मंगाए गए 14 गोल्पकार्ट तथा पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक आंगतुंको के लाने ले जाने के लिए दून स्मार्ट सिट की 15 बसें तत्पर रही जिससे इस जनमानस को जाम की स्थिति से नही जूझना पड़ा जनमानस को सुविधा रही । जिला प्रशासन के प्लान ने जाम की स्थिति काफी हद तक कन्ट्रोल में रही। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर एफआरआई परिसर में 14 गोल्पकार्ट तैनात किए गए थे जो उक्त गोल्फकार्ट वाहन डीएम ने मसूरी में प्रशासक रहते क्रय किए गए थे कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरान्त गोल्फकार्ट वाहन मसूरी वापस चले गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments