Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में रेशम उद्योग के विकास और बुनकरों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड में रेशम उद्योग को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 7,500 रेशम कीटपालक परिवार रेशम कोया उत्पादन से जुड़े हैं। इनके द्वारा प्रतिवर्ष 314.40 मीट्रिक टन बाईवोल्टाइन रेशम कोये का उत्पादन किया जा रहा है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 12 करोड़ रुपये है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि देहरादून स्थित सिल्क पार्क के माध्यम से राज्य में रेशम वस्त्रों का मूल्य संवर्धन किया जा रहा है। यहां रेशमी साड़ियां, वास्कोट, स्टॉल, शॉल सहित विभिन्न उत्पाद तैयार कर प्रदेश के अलग-अलग आउटलेट्स के माध्यम से उनका विपणन किया जा रहा है, जिससे अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। इस पहल की जानकारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में अधिक से अधिक बुनकरों को रेशम उद्योग से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल (हल्द्वानी) में प्रस्तावित सिल्क पार्क की स्थापना के लिए आवश्यक वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने तथा परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने का आग्रह किया। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सकारात्मक के साथ प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments