Latest news
देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान उत्तराखंड में ’’छात्रों की गूंज’’ का उद्दघोष करेंगे राहुल गांधीः गणेश गोदियाल देहरादून के दिल में बस गई बेबी डू डाई डू पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण योजनाओं के लिए एनएचएआई ने 6.04 करोड़ से अधिक जमा किएः सौरभ सिंह 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

[t4b-ticker]

Saturday, July 11, 2026
Homeउत्तराखण्डकेएमवीएन के एमडी ने राज्यपाल से की भेंट

केएमवीएन के एमडी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन नैनीताल में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को केएमवीएन की विभिन्न गतिविधियों, पर्यटन परियोजनाओं, अवस्थापना सुविधाओं एवं मानव संसाधन से संबंधित विषयों की जानकारी दी।
श्री तोमर ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में प्रधानमंत्री के भ्रमण के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। साथ ही, क्षेत्र में नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने चंपावत और बागेश्वर में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाने की जानकारी भी दी।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने केएमवीएन द्वारा पर्यटन विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीर्घकालिक योजनाओं पर विशेष फोकस किया जाना चाहिए, ताकि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का सतत विकास हो और स्थानीय लोगों को भी इसका अधिक लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments