Latest news
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम की मन की बात कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डीएम की पहल हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार

[t4b-ticker]

Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदार सभा ने बीकेटीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का ढोल दमाऊं के साथ...

केदार सभा ने बीकेटीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का ढोल दमाऊं के साथ किया भव्य स्वागत

केदारनाथ। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमन्त द्विवदी श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे तथा श्री केदारनाथ धाम में देश की सेना के नाम रूद्राभिषेक पूजा-अर्चना संपन्न की तथा प्रदेश एवं देश के सुख समृद्धि की कामना की। कहा कि आपरेशन सिंदूर से देश की सेना ने अपना रण कौशल दिखाया है। उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भी पूजा में शामिल हुए। इससे पहले श्री केदार सभा तथा तीर्थ पुरोहितों ने बीकेटीसी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का ढोल दमाऊं के साथ भव्य स्वागत एवं माल्यार्पण किया।
केदारनाथ धाम पहुंचकर बीकेटीसी अध्यक्ष ने यात्रा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, दर्शन पंक्ति में तीर्थयात्रियों से भी फीडबैक लिया तथा बीकेटीसी कर्मचारियों-अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि तीर्थयात्रियों को भगवान केदारनाथ के सरल सुगम दर्शन हो सके साथ ही श्री केदार सभा के पदाधिकारियों से यात्रा के विषय में चर्चा की। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि 2013 की आपदा  के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में भब्य केदारपुरी का निर्माण हुआ है बड़ी संख्या में तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे है। अभी तक ढाई लाख तीर्थयात्रियों ने श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है कहा कि केदारनाथ में सुरक्षा चाक-चौबंद है।
इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष ने उखीमठ स्थिति श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन, पूजा-अर्चना की तथा रावल भीमाशंकर लिंग से भी आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही उखीमठ स्थिति कोठा भवन के जीर्णाेद्धार कार्याे का निरीक्षण किया। केदारनाथ धाम में इस अवसर मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली,सीओ पुलिस अभिनव चौधरी,पुजारी बागेश लिंग केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्वघ्अध्यक्ष विनोद शुक्ला  श्रेयांस द्विवेदी, ओएसडी अजय जी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,आर्किटेक्ट अजीत,केदार सभा महामंत्री अंकित सेमवाल वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल रोशनघ्घ् त्रिवेदी, गणेश बगवाड़ी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पारेश्वर त्रिवेदी कुलदीप  धर्म्वाण आदि मौजूद रहे। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ उखीमठ में दर्शन पूजा-अर्चना के दौरान रावल भीमाशंकर शंकर लिंग, पुजारी शिवशंकर लिंग, प्रशासनिक अधिकारी रमेशघ् नेगी, पुजारी टी गंगाधर लिंग, देवी प्रसाद तिवारी, दीपक पंवार,विदेश शैव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments