Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारघाटी की प्राची ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा

केदारघाटी की प्राची ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा

रुद्रप्रयाग। विकासखंड ऊखीमठ के दूरस्थ गांव रविग्राम-फाटा निवासी प्राची जमलोकी की खेल प्रतिभा प्रदेश ही नहीं, अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी लोहा मनवा रही है। प्राची जमलोकी बचपन से ही खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करती रही है। स्कूली शिक्षा के दौरान सात बार जनपद का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
वर्तमान में प्राची देहरादून के एसजीआरआर कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। खेल के प्रति जुनून यहां भी कम नहीं हुआ। कालेज में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, ड्रॉप रो बॉल सहित खेल इवेंट में लगातार प्रतिभाग करती रही हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ड्रॉप रो बॉल चौंपियनशिप में प्राची जमलोकी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया है। वहीं राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में जनपद रुद्रप्रयाग  की प्राची जमलोकी ने अंडर-23 बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर में स्वर्ण पदक और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया था। प्राची जमलोकी वॉलीबॉल में 5 से 6 बार नॉर्थ जोन भी खेल चुकी हैं। प्राची की इस उपलब्धि में उनके माता-पिता और भाई का हमेशा सहयोग बना रहता है। प्राची के पिता राजेंद्र जमलोकी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चाका (सिलगढ़) में अध्यापक हैं और माता सुमन जमलोकी गृहणी हैं तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैं। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। सुमन जमलोकी ने बताया कि उनकी बालिका प्राची का खेल के प्रति जुनून है। बेटा भी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में अव्वल है। प्राची ने 12वीं तक की शिक्षा गौरी मेमोरियल पब्लिक स्कूल अगस्त्यमुनि से ग्रहण की है। प्राची की इस उपलब्धि पर गांव ही नहीं, अपितु संपूर्ण केदारघाटी में हर्ष उल्लास का माहौल है। सभी उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं। प्राची की इस उपलब्धि पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी अव्वल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments