Latest news
डीजीपी की हाईलेवल समीक्षाः अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवच 15 दिनों के भीतर लंबित धनराशि ठेकेदारों को आवंटित नहीं की गई तो योजनाएं ठप होने की स्थिति में पहुंच ... मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित होः सुदीक्षा जी महाराज उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा एसआईआर मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक हाइब्रिड धान बीजों ने बदली किसानों की तस्वीर

[t4b-ticker]

Friday, May 15, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा

देहरादून। चारधाम यात्रा पर देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुखद और सुगम हो इसके लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन लगातार नए प्रयास कर रहा है। देश की सबसे कठिन पैदल यात्राओं में से एक श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने इस दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित किया है। केदारपुरी में दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब फ्री वाईफाई की सुविधा उपलब्ध होगी। शनिवार को इसका सफल ट्रायल होने के बाद यह सुविधा श्रद्धालुओं को समर्पित कर दी गई है। बाबा के दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसपर खुशी जाहिर करते हुए सरकार और जिला प्रशासन को इसके लिए आभार जताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार की पहल पर आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील रुद्रप्रयाग जनपद ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए अपना स्वयं का मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया है। इस नेटवर्क को ‘डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिसोर्स नेटवर्क’ नाम दिया गया है। यह नेटवर्क न केवल आपदा या किसी भी विकट परिस्थिति में लगातार संचालित रहेगा, बल्कि इसमें मोबाइल डाटा, वॉयस कॉलिंग और हाई क्वालिटी सीसीटीवी विजुअल्स की भी सुविधा उपलब्ध है। इसी रिसोर्स नेटवर्क के तहत श्रद्धालुओं को अब फ्री वाईफाई की सुविधा मिलने जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने बताया कि वाईफाई का फायदा उठाने के लिए वाईफाई सेटिंग पर जाकर अपना मोबाईल नंबर पंजीकृत करना होगा जिसके बाद एक ओटीपी मोबाइल नंबर पर आएगा जिसे भरने के बाद आधे घंटे तक हाई स्पीड वाईफाई का लाभ उठाया जा सकता है।
रुद्रप्रयाग देश का पहला जनपद बन गया है, जिसके पास अपना अलग और संपूर्ण मोबाइल नेटवर्क है। जुलाई 2024 में केदारनाथ पैदल मार्ग पर आई आपदा के दौरान जब अन्य मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गए थे, तब यही नेटवर्क यात्रियों, मजदूरों और रेस्क्यू टीमों के लिए जीवन रेखा बना। इससे रास्ते में फंसे लोगों ने अपने घरों से संपर्क किया और राहत एवं बचाव कार्यों में भी अत्यंत मदद मिली।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments