Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ पैदल मार्ग में अचेत मिले दो यात्री, डॉक्टरों ने किया मृत...

केदारनाथ पैदल मार्ग में अचेत मिले दो यात्री, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर आए दो यात्रियों के पड़ावों में अचेत अवस्था में पड़े होने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद जिला आपदा प्रबंधन के साथ ही यात्रा मैनेजमेंट फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।
शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस-प्रशासन को सूचना दी कि गौरीकुंड बड़े गेट से 100 मीटर ऊपर की ओर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा ।सूचना मिलने पर गौरीकुंड डीडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर यात्री को स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड लेकर आई, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता (उम्र-66 वर्ष) निवासी श्रीकृष्णा नगर औरंगाबाद महाराष्ट्र को मृत घोषित कर दिया।
लगभग 11 बजे स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी कि एक यात्री अचेत अवस्था में थारो कैंप के पास पड़ा है। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ और वाईएमएफ टीम लिनचोली ने मौके पर पहुंचकर यात्री को स्वास्थ्य केंद्र बड़ी लिनचोली तक लाया गया,जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद वाराणसी उम्माहेश्वर वेंकट अवधानी (उम्र- 61 वर्ष) पुत्र वाराणसी अंजनेयुलू, निवासी- 4-346 वेंकटराय नगर नियर एचबी कॉलोनी बिहाइंड कम्मा कल्याण मण्डम्प तनुकु वेस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश को मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पहुंच रहे 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं व गंभीर बीमारी से पीड़ित यात्रियों से अनिवार्य स्वास्थ्य जांच की अपील की है। साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित श्रद्धालुओं से यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments