Latest news
मुख्य सचिव से मिले वीबी-जी राम जी मिशन के कर्मचारी, मिला ये खास आश्वासन मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित, 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे-आपत्तियां मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी जनता की सेवा ही सरकार का धर्म, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा प्रशासनः मुख्यमंत्री लेखक गांव में ‘संवेदना अभियान’ का संकल्प, डॉ. निशंक के जन्मदिवस पर 200 यूनिट रक्तदान सीएम की उपस्थिति में आयोजित ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ जन-संवाद शिविर में 7,472 लोगों ने किया प्रतिभाग त्रिपुरा-सेल्सफोर्स एमओयूः युवाओं को मिलेगा वैश्विक स्तर का डिजिटल कौशल पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, विधौली और रानीपोखरी में पांच निर्माण सील

[t4b-ticker]

Thursday, July 16, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से अभिभूत श्रद्धालु

केदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से अभिभूत श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा वर्ष 2026 इस बार अपने उत्कृष्ट प्रबंधन और सुदृढ़ व्यवस्थाओं के चलते नई मिसाल पेश कर रही है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की सुविचारित तैयारियों का परिणाम है कि लाखों श्रद्धालु न केवल सुरक्षित यात्रा कर रहे हैं, बल्कि उन्हें सुगमता, स्वच्छता और सुव्यवस्था का बेहतरीन अनुभव भी मिल रहा है।
यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम परिसर तक हर स्तर पर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। पेयजल, स्वच्छ शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंधन और कतारबद्ध दर्शन प्रणालीकृहर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को बिना किसी अव्यवस्था के बाबा केदार के दर्शन सुलभ हो रहे हैं।
गाजियाबाद की श्रद्धालु मोनिका वर्मा ने बताया कि यात्रा को लेकर उन्हें पहले कुछ भ्रामक जानकारियों के कारण आशंका थी, लेकिन धाम पहुंचने पर सभी व्यवस्थाएं उम्मीद से कहीं बेहतर मिलीं। उन्होंने कहा कि पैदल मार्ग पर हर जरूरी सुविधा उपलब्ध है और सफाई व्यवस्था भी सराहनीय है। उन्होंने अन्य यात्रियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निश्चिंत होकर यात्रा करें।
वहीं, अंबाला निवासी आकाश, जो हर वर्ष बाबा केदार के दर्शन के लिए आते हैं, ने कहा कि इस बार की व्यवस्थाएं पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक सुदृढ़ हैं। खासतौर पर बिना किसी वीआईपी हस्तक्षेप के समान रूप से दर्शन की व्यवस्था ने श्रद्धालुओं का भरोसा और संतोष दोनों बढ़ाया है।
श्रद्धालु निशा गहतोड़ी ने भी यात्रा मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पेयजल, शौचालय, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्थाओं की मौजूदगी से यात्रा बेहद सहज और सुरक्षित हो गई है। तीर्थ पुरोहित पंडित रमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि ऊंचाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद इस स्तर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना आसान नहीं होता, लेकिन सरकार और प्रशासन ने समर्पण के साथ कार्य करते हुए इसे संभव बनाया है। उन्होंने इसे श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सकारात्मक पहल बताया।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी समन्वय के साथ 24×7 तैनात हैं। यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और निर्बाध बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें, अफवाहों से बचें और यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
केदारनाथ यात्रा 2026 इस बात का प्रमाण बनकर उभरी है कि मजबूत इच्छाशक्ति, बेहतर योजना और समर्पित क्रियान्वयन से कठिनतम परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट व्यवस्थाएं संभव हैं। बाबा केदार के दरबार में इस बार श्रद्धालुओं को आस्था के साथ-साथ विश्वास और संतोष का भी दिव्य अनुभव मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments