Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकेन्द्रीय गृह मंत्री ने 1236.98 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व 105.86...

केन्द्रीय गृह मंत्री ने 1236.98 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व 105.86 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया

रुद्रपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को रुद्रपुर पहुंचे। शाह का सीएम धामी ने स्वागत किया। इसके साथ ही बीजेपी के दिग्गज नेता भी अमित शाह के स्वागत के लिए मौजूद रहे। रुद्रपुर में अमित शाह इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रुद्रपुर इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी में कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में टाइप द्वितीय के 42.66 करोड़ की लागत से बनने वाले 108 आवासों का शिलान्यास किया। 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में टाइप द्वितीय 47.79 करोड़ की लागत से बनने आवासों का शिलान्यास किया। पुलिस विभाग के 14.90 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न अनावाशिय एवं 35.66 करोड़ की लागत से बनने वाले आवासीय भवनों का शिलान्यास किया। नए कानून के क्रियान्वयन के लिए 18.56 करोड़ की लागत से बनने वाला वीसी कक्षों का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा अगर लोकार्पण की बात करें तो पुलिस विभाग के 26.52 करोड़ से बने अनावासिय एवं 10.85 करोड़ से बने आवासीय भवनों का लोकार्पण किया।
रुद्रपुर में गांधी पार्क के सौंदर्यकरण और विकास कार्य के लिए 5.55 करोड़ का शिलान्यास भी किया गय़ा। आंतरिक मार्ग के लिए 8.13 करोड़ का शिलान्यास किया गया। नैनीताल के मेट्रोपोल होटल परिसर में सर्फेस पार्किंग निर्माण के लिए 42.77 करोड़ शिलान्यास हुआ। चंपावत में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मल्टीलेवल कार पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स के लिए 9.99 करोड़ का शिलान्यास किया गया।
34.49 करोड़ की लागत से बने जिला कारागार पिथौरागढ़ का लोकार्पण किया। चंपावत में 18 करोड़ की लागत से बने राजकीय पॉलिटेक्निक भवन एवं 16 करोड़ की लागत से बने राजकीय पॉलीटेक्निक टनकपुर का लोकार्पण किया गया।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से एसएएससीआई के अंतर्गत कामकाजी महिलाओं के लिए 126 करोड़ रूपये की लगत से छात्रा आवास निर्माण का शिलान्यास किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के लिए केंद्र पोषित योजना पीएम उषा के अंतर्गत कुमाऊं विश्विद्यालय नैनीताल में विभिन्न विभागों के मरम्मत, उच्चि करण, आधुनिकरण आदि निर्माण के लिए 45.68 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया गया।
शहरी विकास विभाग के अंतर्गत टनकपुर में पेयजल आपूर्ति के विकास कार्य के लिए 171.54 करोड़, हल्द्वानी में प्रशासनिक भवन व बस टर्मिनल विकास कार्य के लिए 378.35 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास हुआ। आयुष विभाग के अंतर्गत केंद्र पोषित योजना के अंतर्गत राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए 71.57 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया। इस प्रकार कुल 20 कार्यों के लिए 1236.98 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया गया. साथ ही 105.86 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इससे पहले मुख्य अतिथि का बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक से स्वागत किया। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,सांसद अजय भट्ट,विधानसभा अध्यक्ष रीतू खंडूरी,स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बाबा रामदेव, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा समेत अन्य अतिथि मंच पर आसीन थे। यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,विधायक अरविंद पांडेय,मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विजय भूषण गर्ग,मुख्य सचिव आनंद बर्धन, डीजीपी दीपम सेठ आईजी कुमाऊं रिदम अग्रवाल,वेद ठुकराल समेत उधोगपति  मौजूद रहे। उधर पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सीएम धामी समेत कुमाऊं के कमिश्नर दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिदम अग्रवाल, डीएम नितिन भदौरिया अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments