Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डखराब मौसम के कारण केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की...

खराब मौसम के कारण केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टर क्रैश, सात लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। रविवार सुबह  केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर लौट रहा आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से करीब पांच किलोमीटर उपर पैदल मार्ग खर्क नामक जगह पर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में युकाडा ने 7 लोगों के हताहत होने की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। वहीं हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुबह आर्यन एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर गुप्तकाशी बेस वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। वहीं हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था। हादसे में पुलिस व युकाडा के ओर से सभी यात्रियों के मौत की पुष्टि की है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से वे सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करते हैं। जिला पर्यटन अधिकारी व हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर मिसिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही हेली की जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था। घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया। पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। हेली में पायलट के अलावा पांच यात्री व एक बच्चा भी सवार था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल समेत सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज कार्य में जुटे हुए हैं, पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना पर राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके बाद घटनास्थल की पड़ताल की गई। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर पूरी तरह जल चुका था। सभी 7 यात्रियों के शव बचाव दल द्वारा रिकवर कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments