Latest news
मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा परियोजनाओं को पूर्ण किया जाएः मुख्य सचिव मोलेखाल बाजार, सल्ट (अल्मोड़ा) में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, 591.16 लाख का प्रस्ताव... एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील जिलाधिकारी की निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, 99 स्कूलों को भेजा नोटिस लंबित पेयजल योजनाएं जल्द पूरी हों, हर घर तक पहुंचे स्वच्छ जलः सीडीओ हरिद्वार जिला जेल में हार्डकोर क्रिमिनल्स के लिए हाई सिक्योरिटी बैरक तैयार केदारनाथ यात्रा में उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से अभिभूत श्रद्धालु हरिद्वार में 23 मदरसे संदिग्ध पाए गए, 11 में पीएम पोषण योजना बंद विधानसभा-2027 विधानसभा की तैयारी परखनें के लिए गढ़वाल दौरे पर कांग्रेस प्रभारी

[t4b-ticker]

Saturday, May 9, 2026
Homeउत्तराखण्डखाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास को हरिद्वार व उधमसिंहनगर में अवसंरचना को...

खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास को हरिद्वार व उधमसिंहनगर में अवसंरचना को मिल रहा प्रोत्साहन

देहरादून। लोकसभा में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत के सवाल उत्तराखंड में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां तत्संबंधी ब्यौरे पर जवाब दिया। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने जवाब दिया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंस एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 के अनुसार खाद्य व्यवसायों को लाइसेंस/पंजीकरण जारी करता है। एफएसएसएआई ने 5 मार्च 2012 के आदेश के अनुसार खाद्य व्यवसाय संचालकों को वर्गीकृत किया है और इसका विवरण अनुबंध में दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना 21 मार्च, 2025 के अनुसार, किसी उद्यम को निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर सूक्ष्म, लघु या मध्यम उद्यम के रूप में वर्गीकृत किया गया है। जिसमें एक सूक्ष्म उद्यम, जहां संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में निवेश दो करोड़ पचास लाख रुपये से अधिक नहीं है और टर्नओवर दस करोड़ रुपये से अधिक नहीं है। एक लघु उद्यम, जहाँ संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में निवेश पच्चीस करोड़ रुपये से अधिक नहीं है और टर्नओवर एक सौ करोड़ रुपये से अधिक नहीं है और एक मध्यम उद्यम, जहाँ संयंत्र और मशीनरी या उपकरण में निवेश एक सौ पच्चीस करोड़ रुपये से अधिक नहीं है और टर्नओवर पाँच सौ करोड़ रुपये से अधिक नहीं है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के समग्र विकास को बढ़ावा देने और सुनिश्चित करने के लिए, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) आकांक्षी जिलों और उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित पूरे देश में अपनी दो केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं, अर्थात् प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (पीएमकेएसवाई), खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना (पीएलआईएसएफपीआई) और केंद्र प्रायोजित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के माध्यम से संबंधित अवसंरचना की स्थापना/विस्तार को प्रोत्साहित कर रहा है। ये योजनाएं किसी क्षेत्र या राज्य विशेष के लिए नहीं बल्कि मांग-आधारित हैं। रवनीत सिंह ने कहा- एमओएफपीआई ने उत्तराखंड में हरिद्वार और उधम सिंह नगर में निम्नलिखित परियोजनाओं को मंजूरी दी है- पीएमकेएसवाई- हरिद्वार जिले में 114.19 करोड़ रुपये के स्वीकृत अनुदान के साथ 10 परियोजनाएं, जिनमें से 8 परियोजनाएं चालू हैं और उधम सिंह नगर जिले में 303.44 करोड़ रुपये के स्वीकृत अनुदान के साथ 39 परियोजनाएं, जिनमें से 35 परियोजनाएं चालू हैं। पीएलआईएसएफपीआई- उधम सिंह नगर जिले में 116.05 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश के साथ 7 स्थानों पर खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाएं और सभी परियोजनाएं चालू हैं। पीएमएफएमई- हरिद्वार और उधम सिंह नगर ज़िले में 44 और 87 सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के लिए क्रमशः 1.98 करोड़ रुपये और 4.19 करोड़ रुपये की सब्सिडी के साथ ऋृण मंज़ूर किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments