Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डखेल मंत्री ने ली 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध में...

खेल मंत्री ने ली 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक

देहरादून। प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध में उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर विभागीय अधिकारियों तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के साथ चयन की प्रक्रिया तथा चयन की समयसीमा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के ट्रायल को लेकर 26 अक्टूबर 2024 से पहला कैंप आयोजित किया जायेगा। स्टेट गेम्स में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इस कैंप में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे कैंप को आयोजन ओपन ट्रायल के लिए किया जायेगा। प्रत्येक कैंप का आयोजन 25-25 दिनों के लिए किया जायेगा। इस प्रक्रिया से हम उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए कर पायेंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट प्रशिक्षकों की व्यवस्था हेतु खेल विभाग तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन के बीच सहमति बनी है इसके अंतर्गत देश के बेहतरीन प्रशिक्षकों तथा विदेशों से भी उत्कृष्ट प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जायेगी। इसके अतिरिक्त ट्रायल कैंपों की मॉनिटरिंग तथा उनपर होने वाले खर्चों के लिए भी खेल विभाग द्वारा सहमति दी गई है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग द्वारा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन को प्रशिक्षकों के चयन, खिलाड़ियों के चयन, खिलाड़ियों की डाइट तथा अन्य सभी संसाधनों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।
मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखण्ड राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर एक मिसाल कायम करे तथा आने वाले समय में प्रदेश से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे आयें। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को भारतीय ऑलम्पिक संघ की बैठक में राष्ट्रीय खेलों को लेकर दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, इसके पश्चात प्रदेश के सभी जनपदों में मशाल रैली का आयोजन किये जाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करे इसके लिए खेल विभाग तथा उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन हर संभव प्रयासरत है। इस अवसर पर अध्यक्ष, उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन, महेश नेगी, विशेष प्रमुख सचिव, खेल, अमित सिन्हा, निदेशक/अपर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशान्त आर्य तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments