Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा टिहरी बांध झील में समाया

गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा टिहरी बांध झील में समाया

उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ टैक्सी स्टैंड के समीप गंगोत्री हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा टिहरी बांध झील में समा गया है। इससे चिन्यालीसौड़ बाजार और नागणी, बडेथी का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है जिससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने वाहनों को पीपल मंडी से ऑल वेदर बायपास होते हुए बडेथी और उत्तरकाशी की ओर आवाजाही करने के निर्देश दिए हैं। वहीं चिन्यालीसौड़ के व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा नौटियाल और नागणी के व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह बिष्ट ने बीआरओ से क्षतिग्रस्त जगह पर जल्द से जल्द सड़क को बहाल कर वाहनों की आवाजाही शुरू करने की मांग की है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए भटवाड़ी और डबराणी में राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बीआरओ और लोनिवि को भू-धंसाव का तुरंत ट्रीटमेंट करने और जल्द से जल्द हाईवे को आवाजाही के लिए खोलने के निर्देश दिए। भटवाड़ी से करीब एक किलोमीटर आगे सालंग पुल के पास हाईवे का करीब 500 मीटर हिस्सा भू-धंसाव की चपेट में आ गया है जिससे सड़क ध्वस्त होने की कगार पर है। रविवार को डीएम ने आपदा प्रबंधन, लोनिवि और बीआरओ के अधिकारियों के साथ इस स्थल का मुआयना किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसका जल्द ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो प्रशासन की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसके बाद डीएम ने डबराणी का भी निरीक्षण किया जहां आपदा के दौरान हाईवे का करीब 500 मीटर हिस्सा नदी में समा गया था। इस जगह पर अभी तक आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है और सड़क का निर्माण प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments