Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में...

गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा

देहरादून। गढ़वाल सभा भवन में आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने स्वागत उद्बोधन दिया, इसके पश्चात महासचिव गजेंद्र भंडारी ने पिछली आम सभा की पुष्टि कराई और इसके बाद कोषाध्यक्ष वीरेंद्र असवाल ने वार्षिक आय व्यय का ब्योरा रखा।
आम सभा मे सांस्कृतिक पंडित सचिव उदय शंकर भट्ट ने 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग-2026 सभा की तरफ से रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि यह हमारा हीरक जयंती वर्ष है और यह कौथिग सभा बहुत भव्यता के साथ मनायेगी। उन्होंने युवा सदस्यों से भी सभा के द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ के भागीदारी करने का आह्वाहन किया। महासचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि हीरक जयंती वर्ष में आगामी स्थापना दिवस भी सभा धूम धाम से मनायेगी। सभा उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट ने सभी आये हुए सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सहसचिव संतोष गैरोला, प्रवक्ता अजय जोशी, महिला कल्याण सचिव संगीता ढोंडियाल, संगठन सचिव सूर्य प्रकाश भट्ट, प्रबंध सचिव बीरेंद्र असवाल, द्वारिका बिष्ट, कृष्ण मोहन बहुगुणा, उषा भट्ट, बीना असवाल, संगीता सेमवाल, रीता बिष्ट, रेखा बडोनी, नत्था सिंह पंवार, मोहन खत्री,पंचम सिंह बिष्ट, कैलाश रमोला, जितेंद्र अंथवाल, कैलाश तिवारी, आलोक मलासी, महिपाल कंडारी, लक्ष्मी बहुगुणा, जगमोहन नेगी, प्रदीप कुकरेती, रीता भंडारी, तारेश्वरी भंडारी, रानू बिष्ट आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments