Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डचकराता में सेब के बगीचे में लगी आग, 300 पेड़ जलकर हुए...

चकराता में सेब के बगीचे में लगी आग, 300 पेड़ जलकर हुए खाक

देहरादून। जिले के चकराता इलाके में विकासनगर-जौनसार के अस्टाड़ गांव में एक सेब के बगीचे में आग लग गई। आग से सेब के तीन सौ से ज्यादा पेड़ों को भारी नुकसान हो गया है। बागवान इस नुकसान से काफी दुखी है। उसने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। चकराता के अस्टाड़ मंगरौली मोटर मार्ग के किनारे सूखी घास की पट्टी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकाराल रूप ले लिया। आग की लपटें ऊंची ऊंची उठती रहीं और हवा के झौकों से पास में अस्टाड़ निवासी ब्रह्म दत्त जोशी के सेब के बगीचे तक पहुंच गईं। देखते ही देखते आग की लपटों ने अपनी सेब के बगीचे को भी अपनी चपेट में ले लिया।
ब्रह्म दत्त जोशी के अनुसार बगीचे में लगे करीब 300 सेब के पेड़ों में कुछ पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुके हैं तो कुछ आंशिक और झुलस गए हैं। पीडित बागवान किसान ब्रह्म दत्त जोशी के अनुसार हमने पिछले कई सालों से सेब का बगीचा तैयार किया हुआ है। इस साल बगीचे मे अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन आग की इस घटना ने सालों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। आग लगने की कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है। हो सकता है कि छोटी सी चिंगारी से यह आग की घटना हुई हो। तहसील प्रशासन को भी इस संबंध मे अवगत कराया गया है, ताकि नुकसान का जायजा लेकर मुआवजा मिल सके।
दरअसल लम्बे समय से देहरादून जिले के इस क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। बारिश नहीं होने के कारण और दिन में धूप निकलने से घास पूरी तरह सूख गई है। ऐसे में हल्की चिंगारी से भी आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। ये चिंगारी सूखी खास एकदम पकड़ लेती है। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लेती है। इससे क्षेत्र में बागवानी और अन्य फसलों को भी नुकसान हो रहा है। करीब किसानों द्वारा जौनसार बावर क्षेत्र में बागवानी को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा। युवा भी बागवानी की ओर आकर्षित हो रहे हैं और बगीचे तैयार कर रहे हैं। ऐसे में आग और अन्य प्राकृतिक आपदाएं आने से बागवानी करने वाले किसानों के हौसले तोड़ रही हैं।
गौरतलब है कि देहरादून जिले के चकराता-मसूरी मार्ग पर राम ताल उद्यान में भी सेब के बगीचे हैं। यहां के सेब काफी प्रसिद्ध हैं। इससे प्रेरित होकर अनेक किसान भी सेब की बागवानी कर रहे हैं। बुल्हाड़ गांव में खूब सेब उगाए जा रहे हैं। दरअसल चकराता ठंडी जलवायु वाला पहाड़ी इलाका है। यहां की ढलान सेब की बागवानी के लिए उत्तम है। इस कारण ये इलाका सेब उत्पादन के लिए जाना जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments