Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा व बीकेटीसी के लिए मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नियुक्त हुए...

चारधाम यात्रा व बीकेटीसी के लिए मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नियुक्त हुए बी.डी. सिंह

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर मंदिर समिति (बीकेटीसी) के प्रशासक रह चुके बीकेटीसी पूर्व मुख्य कार्याधिकारी  भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ अधिकारी बी.डी. सिंह को उनके दीर्घकालिक अनुभव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने दुबारा चारधाम यात्रा तथा श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति हेतु मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
अधिसूचना में कहा गया है कि  बी.डी. सिंह, सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में उनके पूर्व अनुभव को दृष्टिगत रखते हुये चारधाम यात्रा एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में मुख्यमंत्री जी के मुख्य सलाहकार (अवैतनिक) के रूप में को-टर्मिनस आधार पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मा० मुख्यमंत्री जी की स्वेच्छा अथवा मुख्यमंत्री के कार्यकाल, जो भी पहले हो बशर्ते उक्त नियुक्ति इससे पूर्व ही समाप्त न कर दी जाय, तक नियुक्ति प्रदान किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। शासन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा बी.डी. सिंह को मुख्य सलाहकार के पद कार्य-निष्पादन हेतु आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी। श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित समाज सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र विष्ट, सचिव भूपेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष रविंद्र भट्ट, पारेश्वर त्रिवेदी सहित सभी संघ पदाधिकारियों सदस्यों ने बी. डी. सिंह को चारधाम बीकेटीसी सलाहकार नियुक्त किये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments