Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधचालीस हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ दबोचा

चालीस हजार की रिश्वत लेते कानूनगो रंगेहाथ दबोचा

रुद्रपुर। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने 40 हजार की रिश्वत के साथ डीडीहाट पिथौरागढ़ में तैनात कानूनगो को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को तहसील परिसर क्षेत्र में बने आवास से टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी गयी है।
विजिलेंस टीम के मुताबिक टोल फ्री नंबर पर वादी ने शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया कि डीडीहाट तहसील क्षेत्र में उसका दो मंजिला मकान बन रहा था। भूमि की नाप न होने के कारण कानूनगो ने काम रुकवा दिया। उसकी नाप के एवज में उससे 25-25 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। जब उसके द्वारा आरोपी से बातचीत की गई तो आरोपी 40 हजार रुपए में मान गया। जिसके बाद वादी ने उसकी शिकायत विजिलेंस टीम को की गई। शिकायत की जांच के लिए टीम गठित की गई। जिसमें कानूनगो द्वारा काम रुकवा कर रिश्वत की मांग करना सही पाया गया। जिसके बाद ट्रैप टीम का गठन करते हुए टीम को डीडीहाट भेजा गया। शुक्रवार को टीम ने आरोपी कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथो तहसील परिसर से हिरासत में लिया। टीम आरोपी कानूनगो से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments