Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डजन जन की सरकार आपके द्वार के तहत कालसी ब्लॉक में बहुउद्देशीय...

जन जन की सरकार आपके द्वार के तहत कालसी ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

देहरादून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत मंगलवार को कालसी ब्लॉक परिसर में विशेष भूमि अध्याप्त अधिकारी/उप जिलाधिकारी स्मृता परमार की अध्यक्षता में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और स्थानीय जन प्रतिनिधियों उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र से जुड़ी 19 समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखी। जिनमें जल संस्थान की 01, सिंचाई 03, पंचायत राज 02, बाल विकास 01, विद्युत 01, लोक निर्माण 04, शिक्षा 01, राजस्व 04 तथा वन एवं कृषि विभाग से जुड़ी 1-1 समस्याएं शामिल थी। प्राप्त कुल 19 शिकायतों में से 12 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कुल 1207 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्टॉलों पर लाभ प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 195 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाएं वितरित की गईं। विभिन्न विभागों द्वारा लाभान्वित किए गए लाभार्थियों में कृषि विभाग से 31, उद्यान से 40, पुशपालन 375, डेयरी 63, पूर्ति विभाग 58, ग्राम्य विकास 12, राजस्व विभाग 161, युवा कल्याण 111, श्रम विभाग 51, पंचायती राज विभाग 26, सैनिक कल्याण 06, बैकिंग सेवाए 08, जल संस्थान 06 एवं सिंचाई विभाग द्वारा 09 लाभार्थी शामिल रहे।
बहुउदेशीय शिविर के दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत कालसी सावित्री चौहान, खण्ड विकास अधिकारी जगत पाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य, न्याय पंचायत के समस्त ग्राम प्रधान सहित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments