Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डजन-जन के द्वार पहुँची सरकारः सुदूरवर्ती गांव भटाड-कथियान में प्रशासन ने सुनीं...

जन-जन के द्वार पहुँची सरकारः सुदूरवर्ती गांव भटाड-कथियान में प्रशासन ने सुनीं जनसमस्याएं

देहरादून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक की सुदूरवर्ती क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज कथियान में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1086 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता पर निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शिविर में ही लोगों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे हैं।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 29 शिकायतें दर्ज कराई गईं, इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रमुख रूप से सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं राजस्व से संबंधित समस्याएँ उठाई गईं। शिकायतों में लोक निर्माण विभाग की 07, राजस्व की 05, स्वास्थ्य की 03, वन विभाग की 05, शिक्षा की 02, पीएमजीएसवाई, नागरिक आपूर्ति, परिवहन, जिला पंचायत, पेयजल, युवा कल्याण, ग्राम्य विकास की 1-1 शिकायत शामिल रही।
बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 574, होम्योपैथिक में 35 तथा आयुर्वेदिक में 42 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। ग्राम्य विकास ने 53, राजस्व विभाग ने 03 हिस्सा प्रमाण पत्र, पशुपालन ने 60, कृषि विभाग ने 91 एवं उद्यान विभाग ने 06 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 68 पेंशन संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 11 राशन कार्ड की केवाईसी करवाई गई। पंचायती राज विभाग द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म, मृत्यु, किसान सम्मान निधि, टीएसपी फार्म, वृद्धावस्था, दिव्यांग, यूसीसी तथा राशन कार्ड सत्यापन के 52 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग ने 06, श्रम विभाग 24, एडीएम 31, सेवायोजन 16, वन विभाग ने 12 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया। शिविर में खंड विकास अधिकारी राकेश विष्ट,, नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा, खंड शिक्षा अधिकारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments