Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को शतप्रतिशत लाभान्वित करें विभागः डीएम

जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को शतप्रतिशत लाभान्वित करें विभागः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद देहरादून में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान” के अंतर्गत न्याय पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जा रहे बहुउद्देशीय शिविरों/कैम्पों की समीक्षा बैठक आयोजित की। 17 दिसम्बर से आगामी 45 दिन तक समस्त विकासखण्ड में निर्धारित कार्यक्रम के तहत् बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे शिविरों का संचालन पूर्णतः व्यवस्थित, सुनियोजित एवं परिणामोन्मुखी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही संबंधित विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए तथा शिविरों में प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों के निस्तारण की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में उपस्थित नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए तथा पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को तत्काल लाभ प्रदान किया जाए। बहुउद्देशीय शिविरों के दौरान आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों के उपरान्त निकटवर्ती ग्रामों का संयुक्त भ्रमण कर पात्र व्यक्तियों से आवेदन भरवाए , ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शिविर से पूर्व संबंधित न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों एवं राजस्व ग्रामों का भ्रमण कर पात्र लाभार्थियों के आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए, जिससे शिविर की तिथि को संतृप्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक न्याय पंचायत हेतु खण्ड विकास अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए नोडल अधिकारी/कार्मिक की तैनाती सुनिश्चित की जाए। खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित तहसीलदार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि खण्डस्तरीय सूचनाओं का संकलन संबंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया जाएगा, जबकि जनपद स्तर पर सूचनाओं का संकलन के निर्देश जिला विकास अधिकारी, को दिए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून बहुउद्देशीय शिविरों के आयोजन हेतु समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल उपस्थित रहे तथा समस्त उप जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी आनलाईन माध्यम से जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments