Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तराखण्डजल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदारों ने सरकार के प्रयासों का आभार...

जल जीवन मिशन से जुड़े ठेकेदारों ने सरकार के प्रयासों का आभार जताया

देहरादून। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने जल जीवन मिशन में 700 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी होने पर हर्ष जताया। बताते चले की देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के मुख्यालय चंदननगर देहरादून में आज एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने अन्य ठेकेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन बीते दो सालों से जल जीवन मिशन में धनराशि का आवंटन होने के लिए आंदोलन कर रही थी। उसी का परिणाम है कि अब केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र 700 करोड़ की धनराशि पहली किस्त के रूप में जारी कर रही है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जल शक्ति मिशन, हमारे उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के साथ साथ पेयजल सचिव उत्तराखंड को धन्यवाद व्यक्त करता हूं। देवभूमि जल शक्ति कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा जल जीवन मिशन में फिलहाल 2000 करोड रुपए तुरंत ठेकेदारों को भुगतान करने की जरूरत है, जिस ठेकेदार बैंकों का ब्याज एवं अन्य वेंडर को पेमेंट करने में समर्थ हो सके। परंतु केंद्र सरकार द्वारा जो निर्णय लिया गया है जिसमें होली के अवसर पर 700 करोड़ शीघ्र जारी किए जाने की बात कही गई है उससे ठेकेदारों में नई ऊर्जा जागृत हुई है। इसके लिए हमारा संगठन सरकार को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हैं। उन्होंने कहा सरकार ठेकेदारों का शेष बचे धनराशि को भी जल्द से जल्द भुगतान करे जिससे जल जीवन मिशन के शेष कार्य को पूरा किया जाए एवं ठेकेदार अपने मजदूर एवं वेंडर को नियमित रूप से पेमेंट कर सकें। बैठक में सचिन मित्तल, सुनील गुप्ता, सौरभ गोयल, अंकित सलार, जेपी अग्रवाल, संदीप मित्तल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments