Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला चिकित्सालयों को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश जारी

जिला चिकित्सालयों को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार शासन के द्वारा राजकीय मेडीकल कॉलेज रूद्रपुर और पिथौरागढ के सुचारू संचालन के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रपुर तथा पिथौरागढ के जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय को चिकित्सा शिक्षा विभाग को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं।
सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिन कुर्वे द्वारा इस संबंध में कार्यालय ज्ञाप जारी करते हुए पं. रामसुमेर शुक्ल, राजकीय मेडिकल कालेज, रूद्रपुर के संचालन हेतु जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय रूद्रपुर और राजकीय मेडिकल कालेज, पिथौरागढ के संचालन हेतु बी.डी.पाण्डेय जिला चिकित्सालय पिथौरागढ एवं महिला चिकित्सालय पिथौरागढ को चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड को हस्तान्तरित किये जाने के आदेश जारी किए हैं। यह सभी चिकित्सालय अभी तक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के नियंत्रणाधीन थे। शासन के द्वारा जारी आदेशानुसार हस्तांतरण के बाद इन चिकित्सालयों का प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रण संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य/निदेशक के अधीन होगा। उक्त चिकित्सालय में एम.सी.आई. के मानकानुसार अवशेष वांछित उपकरणों एवं औषधियों की व्यवस्था चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा की जायेगी। इन चिकित्सालयों में कार्यरत स्टाफ के वेतन का भुगतान एक वर्ष की अवधि के लिए वर्तमान व्यवस्था के अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा तथा एक वर्ष के उपरान्त इन चिकित्सा इकाईयों का विधिवत् संचालन पूर्णरूपेण चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments