Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डजिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जोनल व सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण...

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जोनल व सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर तैनात जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि बेहतर समन्वय एवं परस्पर संवाद से जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने सेक्टर मजिस्टेªटों को पोलिंग बूथो का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी सुविधाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन से जुड़ी समस्त तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पोलिंग स्टेशनों की व्यवस्थाओं, मतदान प्रक्रिया में प्रयुक्त वाहनों की उपलब्धता एवं संपूर्ण लॉजिस्टिक सपोर्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य एक संवेदनशील जिम्मेदारी है, इसे गंभीरता से लिया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर, जोनल एवं मतदान टीम के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से निर्वाचन संबधी पुराने अनुभवों को भी शेयर किया। साथ ही सेक्टर अधिकारियों की समस्याओं को भी जाना। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सेक्टर अधिकारी उनसे संबंधित पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर सभी मूल सुविधाओं की जानकारी जुटा लें। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में अपनाए जाने वाले प्रपत्रों व आदर्श आचार संहिता पर भी फोकस किया।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचायत चुनाव की विभिन्न प्रक्रियाओं, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, सामग्री वितरण एवं रिटर्निंग की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपंन कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत ने कहा कि निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण पंचायत निर्वाचन करवाना, हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ उत्साह सहित कार्य करने के लिए जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से यह भी कहा कि किसी भी शंका के समाधान के लिए आपस मे संवाद करें। इस दौरान प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों, पोल डे मॉनिटरिंग, पोलिंग बूथ सत्यापन बैलेट पेपर एवं मतदान पेटियों के उपयोग संबधी अनेकानेक जानकारियां पीपीटी के माध्यम से दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनपद में सात जोन, 61 सेक्टर एवं 459 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी पीके बिष्ट, जोनल मजिस्ट्रेट चंडी प्रसाद रतूड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अजय कुमार चैधरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित निर्वाचन विभाग की टीम एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments