Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डझांसी ओं व्हील्स की वूमेन बाइक रैली में महिलाओं ने दिया वूमेन...

झांसी ओं व्हील्स की वूमेन बाइक रैली में महिलाओं ने दिया वूमेन सेफ्टी का संदेश

देहरादून। तेजस्विनी चौरिटेबल ट्रस्ट के 3 साल पूरा होने के अवसर पर मनाए जाने वाले शक्ति का उत्सव के प्रथम चरण की शुरुआत आज झांसी ओं व्हील्स वूमेन बाइक रैली से हुई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाएं मोटरसाइकिल हार्ले डेविडसन सहित अपनी अपनी स्कूटर लेकर बाइक रैली में हिस्सा लेने पहुंची।
इस मौके पर गुब्बारे उड़ाकर एवं बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली सेंट्रियो मॉल तक जानी थी जो कनक चौक सुभाष रोड होती हुई राजपुर रोड से होकर हाथीबड़कला और फिर सेंट्रियो मॉल पहुंची। जहां पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें महिलाओं को प्रमाण पत्र देखे सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक प्रिया गुलाटी ने बताया कि तेजस्विनी का यह 3 साल का उत्सव का पहला कार्यक्रम झांसी ओं व्हील्स इस बात का संदेश देने के लिए था की महिलाएं अपनी सुरक्षा से जब चाहे जहां चाहे आ जा सकती हैं जो चाहे पहन सकती हैं। यह संदेश वूमेन सेफ्टी को लेकर दिया गया था। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन मशहूर मॉडरेटर परवेज गाजी ने किया एवं हादसे का तड़का लगाने के लिए मशहूर हास्य कवि फेमस खतौली मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों में कैंट विधायक सविता कपूर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा जोशी, मेयर सौरभ थपलियाल, मिस उत्तराखंड एशिया ऐश्वर्या बिष्ट, रचना पांधी,
भाजपा नेता विशाल गुप्ता, मोंटी कोहली, देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर राजेश शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर कुछ लोगों को सम्मानित भी गया किया गया, जिनमें एमटीआर से सुनील, बाघ बकरी से नीरज, डॉ प्रिया पांडे कौशिक, एडवोकेट रितु गुजराल, डाक्टर जसलीन कालरा शर्मा, समाजसेवी किरण सिंह, डॉ मुकुल शर्मा, अर्चना यादव कपूर, शैली सचदेवा, अंशिका खुराना, आचार्य वर्षा जी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments